पंकज जालान को मिली पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की बागडोर; कांटे की टक्कर के बीच हासिल की जीत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पंकज जालान को मिली पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की बागडोर; कांटे की टक्कर के बीच हासिल की जीत

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष बने पंकज जालान

डिब्रूगढ़। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के डिब्रूगढ़ में आयोजित 16वें प्रांतीय अधिवेशन में मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के सदस्य पंकज जालान को अगले सत्र के लिए प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में विजयी घोषित कर दिया गया है। उन्हें कुल 172 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजीव जैन को 164 मत मिले हैं । उनके विजयी होते ही उनको बधाई देने का तांता लग गया है। पूर्वोत्तर प्रदेशीय  मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्यामसुंदर हरलालका ने उनको बधाई प्रेषित की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें