पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अधिवेशन का पहला दिन, प्रांतीय सभा, चुनाव सहित सांकृतिक कार्यक्रम आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अधिवेशन का पहला दिन, प्रांतीय सभा, चुनाव सहित सांकृतिक कार्यक्रम आयोजित

 


डिब्रूगढ से ज्योति खाखोलिया


डिब्रूगढ़। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच का 16 वा प्रांतीय अधिवेशन मंच की डिब्रूगढ़ शाखा के आतिथ्य में शहर के सेऊजपुर अंचल स्थित तिरुपति मंडपम में तीन दिवसीय कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है। रूपकोंवर ज्योति प्रसाद अग्रवाला को समर्पित " ज्योति उत्सव " के रूप में " माटी समन्वय नवनिर्माण " की थीम पर आयोजित उक्त अधिवेशन के पहले दिन की शुरुआत प्रांतीय सभा से हुई। इस 46 वीं प्रांतीय सभा का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ( जॉन 1 ) राजीव चांडक, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मोहित नाहटा , प्रांतीय महामंत्री राज चौधरी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुभाष सुराणा सहित पूर्वोत्तर प्रांत के विभिन्न मंडलों के मंडलीय उपाध्यक्ष, मंडलीय सहायक मंत्री सहित प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों को मंचासिन करवाया गया। मंचासिन प्रांतीय एवम राष्ट्रीय पदाधिकारियों के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा सभा प्रारंभ की घोषणा की गई। सभा में उपस्थित सभी ने मिलकर असम का जातीय गीत " ओ मूर आपूनार देश गाया "। आतिथ्य शाखा के शाखाध्यक्ष युवा बिनय गाडोदिया ने अपना स्वागत संबोधन रखा। कार्यसूची का अनुमोदन किया गया। अपने संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष हिमशिखर खंडेलिया ने प्रांतीय अधिवेशन आयोजन हेतु डिब्रूगढ़ शाखा की सराहना की। उन्होंने कहा कि आप सभी युवा साथियों के सहयोग से हमारे प्रांतीय प्रांत को राष्ट्र द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रांत का सम्मान मिलना , ये हमारे लिए गौरव की बात है। खंडेलिया ने आगे कहा कि हमें मारवाड़ी होने पर गर्व महसूस करना चाहिए, हमें मारवाड़ी भाषा बोलनी चाहिए एवम बच्चो को भी सिखानी चाहिए। हमें ये नाज महसूस करना चाहिए कि हम मारवाड़ी युवा मंच जैसे संगठन के सदस्य है। संगठन में दिमाग नहीं जुनून चाहिए, जिसमें जुनून नहीं वो सच्चा मनचिष्ठ हो ही नही सकता। उन्होंने आगे कहा कि हमें सोशल मीडिया का इस्तेमाल केवल प्रोमोशन के लिए करना चाहिए , हमें मंच के खिलाफ नकारात्मक पोस्ट से बचना चाहिए , कोई भी नेगेटिव पोस्ट करके मंच की छवि धूमिल ना करें। हमें सपनों का मंच बनाना है , इसके लिए हम सभी को एकजुट होना पड़ेगा। मंच के कुछ सदस्यों ने हिमशिखर खंडेलिया के साथ अपने अनुभवों / विचारों को एक बुकलेट "शेर तू चल , हम तेरे साथ है " में साझा कर उन्हे समर्पित की। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुभाष सुराणा द्वारा वर्ष 2021 _ 22 के हिसाब का प्रस्तुतिकरण किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें