हिंदी भाषी परिषद ने राज्यपाल से मुलाकात की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

हिंदी भाषी परिषद ने राज्यपाल से मुलाकात की

 


गुवाहाटी। असम सरकार द्वारा गठित हिन्दी भाषी विकास परिषद के चेयरमैन जुगल किशोर पांडे के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल ने असम के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से राजभवन मे मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल मे परिषद के सचिव दिनेश पारीक, सदस्य विधानन्द उपाध्यक्ष, प्रेमकांत चौधरी ,निक्की जालान, सुमन सिंह कुसुम कानू शामिल थे। महामहिम ने प्रतिनिधिमंडल के साथ विभिन्न मुद्दो पर विस्तृत रूप से चर्चा की। परिषद की और से एक ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन मे मांग की गई की हिन्दी भाषी की जनसंख्या अनुरूप हिन्दी माध्यम स्कुल की स्थापना एव हिन्दी माध्यम के अध्यापको की नियुक्ती हो। इसके साथ परिषद की और से गुवाहाटी मे भगवान परशुराम चौक एव सिलचर मे अमर शहीद मंगल पांडे चौक की मांग की गई। 


जुगल किशोर पांडे ने ज्योतिकुची मे निर्माणाधीन छठ एव गणगौर घाट तथा गणगौर माता मंदिर की जानकारी देते हुए बताया की आगामी 24 मार्च को छठ एव गणगौर घाट का विधिवत उद्धाटन किया जाएगा। परिषद की और से राज्य की प्रथम महिला अनिता कटारीया को कार्यक्रम मे शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें