लखीमपुर के श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर के श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी


अखंड हरिकीर्तन की समाप्ति के पश्चात निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रामनवमी के दिन दोपहर 11:41 पर होगी विशेष आरती


लखीमपुर। धर्मनगरी लखीमपुर शहर में श्री श्री सीताराम जी ठाकुर बाड़ी मंदिर समिति द्वारा चार दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अनुष्ठान के सफल आयोजन हेतु श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बजाज की अध्यक्षता में गत दिनों एक कार्यकारिणी सदस्यो की बैठक आयोजित की गई थी । उक्त बैठक में श्री हनुमान जन्म महोत्सव समिति नामक एक समिति का गठन कर इस अनुष्ठान के सफल आयोजन हेतु सर्वसम्मति से पवन सारडा को संयोजक और नरेश दिनोदिया को सह संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया। आगामी 4 अप्रैल 2023 से 7 अप्रैल 2023 तक चलने वाले इस चार दिवसीय श्री हनुमान जन्म महोत्सव नामक अनुष्ठान की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है जिसके लिए संयोजक एवं सहसंयोजक ने समाज के कर्मठ कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपने के साथ-साथ समाज के सभी धर्म परायण लोगों से स्वेच्छा से आगे आकर इस अनुष्ठान को सफल करने हेतु तन मन धन से सहयोग देने का आह्वान किया है। मालूम रहे की 4 अप्रैल से शुरू होने वाले श्री हनुमान जन्म महोत्सव नामक इस अनुष्ठान के मुख्य आचार्य लखीमपुर के विद्वान पंडित मार्कण्डेय जी उपाध्याय एवं धनराज जी उपाध्याय होंगे। श्री हनुमान जन्म महोत्सव नामक इस अनुष्ठान का शुभारंभ 4 अप्रैल की सुबह 7:30 बजे 27 पंडितो एवं 27 यजमानो द्वारा देवताओं का आवाहन कर पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा। उसके पश्चात सुबह 9:30 बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन एवं आरती की जाएगी। उसके पश्चात इसी दिन अर्थात 4 अप्रैल की सुबह 10:00 बजे से श्री हनुमान जी महाराज के बीज मंत्र "श्री राम जय राम जय जय राम" का अखंड हरी कीर्तन (अलग-अलग कीर्तन पार्टियों द्वारा), अखंड हनुमत ज्योति, अखंड हवन (यज्ञ), अखंड हनुमान चालीसा पाठ एवं अखंड सुंदरकांड पाठ 6 अप्रैल की सुबह 9:00 बजे तक सुचारू रूप से चलते रहेगा! उसके बाद 6 अप्रैल अर्थात हनुमान जयंती के पावन दिन कि सुबह 9:00 बजे अखंड हरी कीर्तन, अखंड हनुमान चालीसा पाठ, अखंड सुंदरकांड के पाठ के समापन होने के पश्चात 4 अप्रैल से चल रहे अखंड हवन की पूर्ण आहुति की जाएगी। उसके बाद उसी दिन अर्थात 6 अप्रैल की दोपहर 1:00 बजे श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण से हनुमत ज्योति के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो ठाकुरबाड़ी मंदिर से प्रारंभ होकर एवरीडे पेट्रोल पंप, स्टेट ट्रांसपोर्ट, कचहरी, टैक्सी स्टैंड, श्याम होटल से राष्ट्रीय राजमार्ग 15 से होती हुई हनुमान मंदिर प्रांगण में जाकर सिमट जाएगी जहां पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए श्री हनुमान जन्म महोत्सव समिति की ओर से सभी व्यवसायियों से निवेदन किया गया है कि वह दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखें । साथ ही साथ यह भी निवेदन किया गया है कि शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाने हेतु सभी पुरुष सफेद धोती कुर्ता या फिर पायजामा एवं माताएं और बहनें पीली केसरिया साड़ी का परिधान करने का यथासंभव प्रयत्न करें। श्री हनुमान जन्मोत्सव नामक इस अनुष्ठान के अंतिम दिन के दोपहर 11:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में मां अन्नपूर्णा की असीम कृपा से महाप्रसाद अर्थात भंडारे का आयोजन आयोजक समिति द्वारा किया गया है तथा रात्रि 9:00 बजे इस अनुष्ठान में आवाहित सभी देवी देवताओं को पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विदाई देकर इस चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन किया जाएगा। मालूम रहेगी यह संपूर्ण अनुष्ठान श्री हनुमान जी महाराज के द्वारा ही हो रहा है। इस सम्पूर्ण अनुष्ठान कार्यकर्म के मुख्य सयोजक पवन सारडा और सह सयोजक नरेश दिनोदिया ने सभी भक्तो से इस सम्पूर्ण अनुष्ठान में अपने ईस्ट मित्रो साहित ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अक्षय पूर्ण के भागी बनने का आह्वान किया है।


इसके अतिरिक्त आगामी 30 मार्च रामनावामी के शुभ अवसर पर श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी समिति द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म महोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म महोत्सव श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में 30 मार्च 2023 की दोपहर 11:41 बजे मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में घंटा घड़ियाल की करतल ध्वनि के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विशेष आरती एवं स्तुति करने के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। समिति की ओर से सभी धर्म परायण भक्तों से निवेदन किया गया है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अक्षय पुण्य के भागी अवश्य बने।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें