ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
लखीमपुर। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन की कामरूप शाखा के आतिथ्य में गुवाहाटी में आयोजित 16वें प्रांतीय अधिवेशन के दौरान जन सेवा के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार नार्थ लखीमपुर के राजेश मालपानी को दिए जाने से लखीमपुर में हर्ष का माहौल व्याप्त है। मालूम हो कि राजेश मालपानी का चयन कुल 58 शाखाओं के बीच से किया गया। पुरस्कार के स्वरूप में मोमेंटो और फूलाम गामोछा से उनका अभिनंदन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के शिवकुमार लोहिया, स्वागत अध्यक्ष संपत मिश्रा, पूवोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ओम प्रकाश खंडेलवाल, नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश काबरा, कामरूप शाखा अध्यक्ष विनोद लोहिया, अशोक अग्रवाल, महामंत्री पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन, ब्रह्मा राव अखिल भारतीय महामंत्री विद्या भारती इस अवसर पर उपस्थित थे। राजेश मालपानी ने कहा कि यह पुरस्कार मैं मेरे स्वर्गीय माता-पिता, लखीमपुर मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य व जन सेवा के क्षेत्र में मेरे साथ कार्य करने वाले सभी सहयोगी और मेरे सभी मार्गदर्शक एवं मेरे परिवार के सभी सदस्यों को और लखीमपुर वासियों को समर्पित करता हूं। अच्छा कार्य करने पर सम्मान प्राप्त होने पर खुशी होती ही है और पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन जैसे प्रमुख संस्था द्वारा सम्मानित करने पर दायित्व और बढ़ जाता है। मुझे इनसे बहुत प्रेरणा मिलती है और मैं दुगनी ऊर्जा से जनसेवा में और कुछ करने का सदैव प्रयास करता रहूंगा। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक विद्या भारती के राष्ट्रीय महामंत्री ब्रह्मा राव, जिन्होंने मुझे अच्छे कार्य करने के लिए मेरी भावनाओं को और बल प्रदान किया। उनके सामने मुझे यह सम्मान प्राप्त हुआ। इसका मैं शब्दों में वर्णन नहीं कर सकता। मैं हृदय से लखीमपुर वासियों का आभार प्रकट करता हूं। लखीमपुर मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बलवान शर्मा, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मानिकचंद लाहोटी ने लखीमपुर समाज की ओर से मालपानी को बधाई देते हुए कहा कि मालपानी ने आज पूरे लखीमपुर मारवाड़ी समाज को गौरवान्वित किया है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें