जैन राजनीतिक चेतना मंच वह दिगंबर जैन महासभा ने राज्यपाल को महावीर जयंती के दिन छुट्टी के लिए दिया ज्ञापन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जैन राजनीतिक चेतना मंच वह दिगंबर जैन महासभा ने राज्यपाल को महावीर जयंती के दिन छुट्टी के लिए दिया ज्ञापन

 


गुवाहाटी। जैन राजनीतिक चेतना मंच एवं श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा,असम प्रांत द्वारा आज महामहिम श्रीमान गुलाबचंद जी कटारिया,राज्यपाल असम, का हार्दिक अभिनंदन किया गया। प्रतिनिधि मंडल द्वारा महामहिम को भगवान महावीर जन्म जयंती के अवसर पर असम में सरकारी अवकाश घोषित करवाने हेतु प्रतिवेदन दिया गया साथ ही असम कैबिनेट द्वारा महावीर जन्म जयन्ती को स्थाई अवकाश घोषित करवाने हेतु आग्रह किया गया। राज्यपाल महोदय ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस विषय पर असम सरकार से बात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में राजनीतिक मंच के राज पहाड़िया (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) व महासभा से डॉक्टर संतोष काला, मनोज काला,अजीत चांदूवाड, राजकुमार छाबड़ा, प्रमोद बगड़ा, राजकुमार टोंग्या, पवन काला, बसंत पांड्या व कैलाश काला के द्वारा राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें