गुवाहाटी। महानगर की युवाओं की सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था युवा भारती से सम्बंधित इकाई श्री गणगौर तीज महोत्सव समिति के सौजन्य से लाचित घाट में गणगोर विसर्जन मेला संपन्न हुआ। इस अवसर पर घाट को व्यवस्थित रूप से सजाया गया एवं ब्रह्मपुत्र घाट के निर्माण कार्य के चलते गणगौर की मूर्तियों को ससम्मान विसर्जन हेतु तीज महोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मपुत्र में विसर्जित किया। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस विसर्जन मेले में नगर की सैकड़ों सुहागिन महिलाओं ने गणगौर को विसर्जन किया। आयोजन स्थल पर मारवाड़ी युवा मंच की कामाख्या शाखा द्वारा गणगौर सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। मारवाड़ी महिला एकता मंच द्वारा सोलह सिंगार प्रतियोगिता एवं मेहंदी राचणी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। नखराली बाईसा गुवाहाटी द्वारा ननंद भोजाई जोड़ी की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इन सभी कार्यक्रमों में महिलाओं ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार सज धज कर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग के रूप में श्री राणी सती सत्संग समिति , चेतना लेडीज क्लब, मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा, श्री ढाढंण शक्ति महिला समिति, वैद्यनाथ आसाम कांवडिया सेवा समिति, युवा कावड़ संघ,छाजल अमरी शक्ति समिति व मारवाड़ी हॉस्पिटल ने अपना सहयोग दिया। राजस्थानी लोक गायकों द्वारा गणगौर से संबंधित लोक गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य भी किया। मेले में विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा जलपान, चाय आदि की व्यवस्था भी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक विवेक सांगानेरिया के अलावा अध्यक्ष विशाल भातरा, सचिव आदर्श शर्मा (बबली), कोषाध्यक्ष संजय मोर, निर्मल शर्मा, मनमोहन सिकरीया, अजय मोर, राजू तिवाडी ने उपस्थित रहकर सक्रिय सहयोग दिया। नगर निगम पार्षद प्रमोद स्वामी और सौरव झुनझुनवाला भी इस अवसर पर उपस्थित थे। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने भी इस आयोजन को व्यवस्थित करने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। गणगौर तीज महोत्सव समिति द्वारा की गई व्यवस्था की सभी लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इसके साथ ही फैंसी बाजार स्थित सीताराम ठाकुर बाड़ी, पंचायती ठाकुरबाड़ी, दिसपुर स्थित जानकी वल्लभ मंदिर की बड़ी गणगौर को भी विसर्जन स्थल पर लाया गया। जहां महिलाओं ने बड़ी गणगौर की पूजा भी की।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें