लखीमपुर: भगिना बना मामा का हत्यारा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर: भगिना बना मामा का हत्यारा

 


धटना लखीमपुर जिले के नाओबैसा के पास लालूक पुलिस स्टेशन के तहत हरिपुर की है। जहाँ कल रात एक क्रूर हत्या हुई। इस घटना ने पूरे नौबैचा क्षेत्र में कोहराम मचा दिया। रिपोर्टों के अनुसार, हत्यारा शफीकुल इस्लाम नामक व्यक्ति, मस्जिद में इमाम के रूप में काम करता था। उसने अपने मामा मकबुल हुसैन (48) की चाकू मारकर हत्या कर दी। घर से संलग्न बागिचे में एक पेड़ की कटाई को लेकर दोनों के बीच लड़ाई छिड़ गई थी ।शफीकुल घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया लेकिन पुलिस आज सुबह हत्यारे शफीकुल को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। नाओबैसा हरिपुर की एक मस्जिद के इमाम द्वारा की गई हत्या से इस अंचल में सनसनी फैल गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें