होजाई में उल्लास पूर्ण वातावरण में मना चैत्र छठ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में उल्लास पूर्ण वातावरण में मना चैत्र छठ

 


निखिल कुमार मुंदड़ा


होजाई। आस्था भक्ति विश्वास का प्रतीक चैत्र छठ आज होजाई शहर में घरों घरों में उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया गया व्रत धारी महिलाएं पुरुष‌ अपने घरों में ही अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्ध्य देकर धूप दीप प्रसाद अर्पित किया।


वहीं कई व्रत धारियों ने शिवबाड़ी स्थित घाट, नौतन बाजार घाट, आमतोला स्थित घाट, सिलडूबी आदि घाटो पर आज सांय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया। वहीं व्रत धारी मंगलवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देंगे जिसके साथ ही चैत्र छठ का समापन होगा ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें