गुवाहाटी पूर्वोत्तर प्रदेशीय दिगंबर जैन महिला संगठन का पुरवाई, समर्पण मैत्री उत्सव नामक षष्ठम प्रांतीय अधिवेशन छत्रीबाड़ी स्थित लायंस ऑडिटोरियम में प्रांतीय अध्यक्ष फूलमाला पाटनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ सुलोचना देवी पहाड़िया ने ध्वजारोहण करके किया। संगठन की डिब्रूगढ़ शाखा की सदस्योंओ ने मैना देवी पहाड़िया के नेतृत्व में मंच का उद्घाटन किया तथा मैना देवी काला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध। कार्याध्यक्ष किरण देवी पहाड़िया ने स्वागत भाषण देकर सभी का स्वागत किया। पुर्वोत्तर की महामंत्री सुशीला झांझरी ,दिसपुर जैन समाज के मंत्री विनोद छाबड़ा के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी अपना संबोधन दिया श्री दिगंबर जैन पंचायत गुवाहाटी के मंत्री वीरेंद्र सरावगी ने नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुधा काला व उनकी कार्यकारिणी समिति की सदस्य डिब्रूगढ़ की संतोष पाटनी को महामंत्री, बबीता सेठी, इंदु गंगवाल, मंजू छाबड़ा को उपाध्यक्ष, रेखा बडजात्या को उपाध्यक्ष (मुख्यालय), सुनीता अजमेरा को मंत्री, शशि बड़जात्या को कोषाध्यक्ष(मुख्यालय), संगीता बडज्याता को कोषाध्यक्ष एवं सह मंत्री पद के लिए चंदा बडजात्या और सोनू पाटनी को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संगठन की वरिष्ठ सदस्या प्रकाश देवी सेठी के अलावा दिगंबर जैन पंचायत के विजय गंगवाल, कपूरचंद पाटनी, विजय पांड्या, जम्मू बड़जात्या ,जीवराज जैन, प्रकाश चंद्र पाटनी और नरेंद्र कुमार काला के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अधिवेशन में जोरहाट से सरला देवी पाटनी, डिब्रूगढ़ से समता जैन, विजयनगर से सुशीला झांझरी, दीमापुर से हीरा देवी बाकलीवाल, बंगाईगांव से पिंकी जैन, रंगिया से सुमित्रा पांड्या और शांति देवी पहाड़िया ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर प्रीति सेठी और राज सेठी के संचालन में नृत्य नाटिका व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कौशल्या छाबड़ा और रेखा बड़जात्या ने किया अंत में नवनिर्वाचित मंत्री सुनीता अजमेरा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें