रोटरी क्लब मेट्रो का दो दिवसीय नेत्र आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोटरी क्लब मेट्रो का दो दिवसीय नेत्र आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर संपन्न

 


गुवाहाटी। रोटरी क्लब गुवाहाटी मेट्रो ने नगर में पहली बार दो दिवसीय नेत्र आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का निशुल्क आयोजन किया। जिसमें कुल 247 रोगियों ने अपनी आंख की जांच करवा कर इस शिविर का लाभ उठाया। यह शिविर भारत के सुप्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सालय केरला के कोच्चि में स्थित कोट्टुकुलम के श्रीधारीयम नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से गुवाहाटी गीता नगर स्थित केजीएमटी हॉस्पिटल में लगाया गया। जांच में गंभीरता पाए जाने वाले रोगियों को कोच्चि स्थित चिकित्सालय में आने की सलाह दी गई। शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब आफ गुवाहाटी मेट्रो के अध्यक्ष विकास बजाज, सचिव विकास विजयवर्गीय, पूर्व रोटरी जिलापाल प्रभात केडिया के अलावा राजेंद्र प्रसाद सूरेका, अशोक गोयल, सतीश कसेरा, शेखर अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, रवि शंकर दत्ता,हर्ष खेमका, अमित पटवारी, प्रतिमा सूरेका, विजय सर्राफ ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया। नेत्र चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अश्विनी, डा मयंक गुप्ता और डा गणपत कुमार ने रोगियों की जांच कर अपनी सेवाएं प्रदान की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें