लखीमपुर के श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी मंदिर में हर्ष उल्लास के साथ मना राम जन्मोत्सव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर के श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी मंदिर में हर्ष उल्लास के साथ मना राम जन्मोत्सव

 


भगवान श्री राम चंद्र जी के भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा मन्दिर परिसर


लखीमपुर। लखीमपुर शहर के मध्य स्थित श्री श्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आज श्री श्री सीतारामजी ठाकुरबाड़ी समिती द्वारा श्री राम जन्मोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। आज रामनवमी के पावन अवसर पर मन्दिर परिसर को रंग बिरंगे पुष्पों से नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया तत्पश्चात सुबह 11:41 बजे ठाकुरवाड़ी मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चंद्र जी का जन्मोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म के समय पर मन्दिर में हुई विषेश आरती के समय मन्दिर परिसर शंख, घंटा घड़ियाल, इत्यादि की मंगलमय ध्वनि से गूंज उठा उसके पश्चात मन्दिर में उपस्थित सैकड़ो भग्तो द्वारा लगाए गए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जयकारों से मन्दिर परिसर एवम आस पास का बतावरण राममय हो उठा जिसको देखने के पश्चात एक बार तो ऐसा लग रहा था कि यह राम जन्मोत्सव लखीमपुर मैं नही बल्कि भगवान श्री राम के जन्म स्थान अयोधा में हो रहा हो । श्री श्री सीताराम जी ठाकुर बाड़ी मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का समापन महिलाओ द्वारा मंगल गीत गाने के पश्चात प्रसाद वितरण कर किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें