गुवाहाटी। रामनवमी के उपलक्ष में आज आठगांव, एटीरोड, पानबाजार, फैंसी बाजार, माछखुवा और कुमारपाडा का क्षेत्र जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। केसरिया ध्वज ने चारों ओर हिंदुत्व की लहर को जागृत कर दिया। पांच हजार से अधिक सनातनी हिंदुओं ने दुपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों पर नगर में रामनवमी की भव्य शोभाया यात्रा निकाली। इससे पहले सनातनी हिंदू एकता मंच के नेतृत्व में गुवाहाटी गौशाला से शोभा यात्रा की शुरुआत की गई। केसरिया साफा बांधे हुए सनातनी हिंदू केसरिया वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया साड़ी पहने हुए शोभायात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा में महिलाएं मराठी परिधान पहनकर जय भवानी का उद्घोष कर रही थी डेढ़ किलोमीटर लंबी इस विशाल रैली में बड़ी संख्या में मोटर साइकिल,ई-रिक्शा व कार शामिल थे। इस मौके पर रैली को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जोधपुर से सांसद राजेंद्र गहलोत, श्री गौहाटी गौशाला के चेयरमैन कैलाश लोहिया, ट्रस्टी इंचार्ज व उद्योपति अशोक धानुका, महामंत्री प्रदीप भुवालका, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा संस्था के अध्यक्ष पीतराम केडिया ने भगवा ध्वजा दिखाकर रैली को विधिवत रवाना किया। शोभायात्रा में राम दरबार की जीवंत झांकि आकर्षण का केंद्र रही। इस विशाल रैली में बुलेट पर सवार युवतियां के अलावा पुरुषों सहित महिलाओं, बच्चों व वृद्ध जनों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गौशाला से रैली का शुभारंभ होने के बाद सती जयमती रोड, एटी रोड, पानबाजार फ्लाई ओवर, एमएलएन रोड, हेम बरुआ रोड, कमारपट्टी, फैंसी बाजार, जेल रोड, माछखोवा, एफए रोड, कुमारपाड़ा पांचाली, एससी रोड होते हुए शोभा यात्रा गौहाटी गौशाला में समापन हुई। आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित कुमार कंसल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात शर्मा, संयुक्त सचिव मनोज डेका सहित सभी सदस्यो का भरपूर सहयोग रहा। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न मार्गो में स्वागत भी किया गया।अमृत भोग भंडारे की तरफ से जगह जगह श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा स्वयंसेवकों के समूह ने पानी की बोतले, जुलूस एवं चॉकलेट, टॉफी, वितरित कर शोभायात्रा का स्वागत किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें