निखिल कुमार मुंन्दडा
होजाई। होजाई के एक पीजी से लड़कियों के कपड़े चुराने व उनके साथ छेड़छाड़ के सिलसिले में दर्ज कराई गई एक शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए होजाई पुलिस ने फरार आरोपी अमर राजकुमार को लंका थाना अंतर्गत उदाली से आज धर दबोचा। प्राप्त समाचारों के अनुसार गत 21 फरवरी को इस संदर्भ पीड़ितों द्वारा एक शिकायत होजाई पुलिस स्टेशन किया गया था। इसके पश्चात होजाई पुलिस ने केस नंबर 125/2023 भारतीय दंड संहिता की धारा 379/354 वी/453/393 में दर्ज की गई थी तत्पश्चात होजाई पुलिस ने उक्त पीजी की सीसीटीवी फुटेज की पूरी तरीके से जांच की और तहकीकात आरंभ किया, जिसके परिणाम स्वरुप आज आरोपी को पकड़ लिया गया। उस घटना के पश्चात होजाई वासियों में काफी रोष है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें