Credit Card का बिल चुकाने में आ रही है परेशानी? अपनाएं ये उपाय, नहीं लगेगा 36% ब्याज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

Credit Card का बिल चुकाने में आ रही है परेशानी? अपनाएं ये उपाय, नहीं लगेगा 36% ब्याज

 


कई बार क्रेडिट कार्ड (Credit Card) पर ज्यादा खरीदारी हो जाती है। जिसका एक ही बार में पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है। कई बार देर से पेमेंट करने पर तगड़ा ब्याज लग जाता है। ऐसे में आप क्रेडिट कार्ड के बिल को EMI में बदलकर इंस्टॉलमेंट में बिल भर सकते हैं। हालांकि यह अच्छा ऑप्शन नहीं मााना जाता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि समय पर बिल का भुगताान हो जाए। क्योंकि ज्यादातर क्रेडिट कार्ड का इंटरेस्ट सालाना 36% तक पहुंच सकता है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए आप EMI का ऑप्शन चुन सकते हैं। यहां जानें क्रेडिट कार्ड के बिल को EMI में बदलने के टिप्स..


Credit Card के बिल को आप दो तरीके से ईएमआई में बदल सकते हैं। पहला आप क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल ईएमआई में बदलवा सकते हैं और दूसरा बकाए की कुछ राशि ही EMI में बदलवाएं। हालांकि सभी बैंक पहला विकल्प नहीं देते हैं। हर ग्राहक को भी यह सुविधा नहीं मिलती है। अगर आप के पास क्रेडिट कार्ड बिल EMI में बदलने की सुविधा है तो इसके लिए हर बैंक का अपना-अपना तरीका होता है। कुछ बैंक फोन बैंकिंग के जरिए ऐसा कर देते हैं और कुछ इंटरनेट बैंकिंग या SMS से ही इसकी सुविधा देते हैं। कई बैंक किसी खास ब्रांड के साथ EMI का विकल्प देते हैं।


अगर आप क्रेडिट कार्ड बिल एक साथ नहीं दे पा रहे हैं तो इसे EMI में बदल सकते हैं। EMI की अवधि आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं। आमतौर पर सभी बैंक 3 महीने से 24 महीनों तक का समय बिल चुकाने के लिए देते हैं।


हर क्रेडिट कार्ड पर EMI का ऑप्शन नहीं मिलता है.

EMI पर खरीदारी करने से क्रेडिट कार्ड की लिमिट कम हो जाती है.

ऑनलाइन खरीदारी करने पर आपको कुछ छूट मिल सकती है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें