गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के सोलहवें प्रांतीय अधिवेशन में प्रांतीय सभा के दौरान चुनाव सत्र में चुनाव अधिकारी मधुसूदन सिकरिया ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि कैलाश काबरा को निर्विरोध आगामी सत्र के लिए प्रांतीय अध्यक्ष घोषित किया। उनके अध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा एवं पूर्वोत्तर के सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें फुलाम गमछा पहना कर अभिनंदन करना शुरू कर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ एसएस हरलालका, प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल ने उनको शुभकामना संबोधन प्रेषित किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें