मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी List - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी List


मई महीना शुरू होने में अब चंद दिन ही बचे हैं। मई का महीना शुरू होने से पहले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मई, 2023 में बैंकों में रहने वाली छुट्टियों (Bank Holiday in May 2023) की लिस्ट जारी कर दी है। अगर आप भी मई में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने जाना चाहते हैं तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। ताकि परेशान न होना पड़े।


मई, 2023 में शनिवार और रविवार की छुट्टियां मिलाकर बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। मई के महीने में महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, महाराणा प्रताप जयंती जैसी कई दिन होंगे, जब बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, ये सभी छुट्टियां राज्यों और शहरों के हिसाब से अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं, जनवरी-2023 में आखिर किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक।


तारीख दिन कहां-कहां छुट्टी

1 मई, 2023 सोमवार महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस/मजदूर दिवस के चलते चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, बेलापुर, बेंगलुरु, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे।

5 मई, 2023 शुक्रवार बुद्ध पूर्णिमा के चलते भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, अगरतला, आइजोल, बेलापुर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

7 मई, 2023 रविवार पूरे देश में छुट्टी

9 मई, 2023 मंगलवार रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के चलते कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

13 मई, 2023 दूसरा शनिवार देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

14 मई, 2023 रविवार देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

16 मई, 2023 मंगलवार राज्य दिवस के चलते सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 

21 मई, 2023 रविवार देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

22 मई, 2023 सोमवार महाराणा प्रताप जयंती के चलते शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

24 मई, 2023 बुधवार काजी नजरुल इस्लाम जयंती के चलते त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। 

27 मई, 2023 चौथा शनिवार देशभर में बैंक बंद रहेंगे। 

28 मई, 2023 रविवार देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें