पूजा माहेश्वरी
भजन कार्यक्रम से श्याममय हुआ मंदिर परिसर
नगांव। श्री श्याम धाम, नगांव का पंचम स्थापना दिवस धूमधाम के साथ एक दिवसीय विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ रविवार को संपन्नहुआ। श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बाबा श्याम के शीश को और गर्भ गृह को गुलाबी मुकुट और उनके दरबार मे गुलाबी फूलों की सजावट से आगंतुक भक्तो को आकर्षित कर रहा था। दुल्हन की तरह से सजें मन्दिर और परिषर की सुंदर सजावट ने लोगों का मन मोह लिया। वैदिक-मंत्रोच्चार की ध्वनि के बीच बाबा का पवित्र केशरयुक्त जल से महाभिषेक मन को शांति का आभाष दिला रहा था। सुबह से ही मन्दिर में भक्तों का आना जाना लगा रहा और मन्दिर में पधारें भक्तों ने श्रद्धा-भाव और समर्पण के साथ बाबा के दरबार मे हाजरी लगाई। भक्तों के बीच अल्पाहार रूपी प्रसाद सुबह वितरित किया गया। बाबा की अखण्ड ज्योत के प्रज्वलन के साथ शाम को विशेष आकर्षण का केंद्र रहने वाले श्याम दरबार मे ‘विशाल संकीर्तन’ का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमे भजनों की अनुपम प्रस्तुति कोलकाता से आमन्त्रित भजन कलाकार पूजा नथानी और नगांव की निर्मला आलमपुरिया द्वारा दी गई। भजन कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीगणेश वंदना से निर्मला आलमपुरियानेकिया। भजनों के रूप में प्रस्तुत धमाल और बाबा श्याम की जीवनी पर आधारित भजनों ने लोगों का मन मोह लिया। पुरुष अपने सफेद कुर्ता पायजामा और रंग-बिरंगे दुपट्टे धारण किए हुए थे वही महिलाए अपने गणावेश थी। कतारबद्ध होकर लोगो ने ज्योत मे आहुति प्रदान की और बाबा श्याम के दर्शन किए। भजन कार्यक्रम का संचालन श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कर्वा ने किया। स्थापना दिवस को सफल बनाने मे श्री श्याम प्रेमी मंडल, नगांव के सदस्यो के अतिरिक्त आशीष खाखोलिया, प्रदीप जाजोदिया, अशोक केजरीवाल, आंनद छाजेङ, विमल भूत, सारंग खाटुवाला, मनीष केजरीवाल, मनोज गुजरानी आदि सदस्यायों का सहयोग सराहनीय रहा। भजन कार्यक्रम मे आसपास के शहरो के अतिरिक्त शिलांग, गुवाहटी और तेजपुर से भी लोगो के आने की जानकारी मिली है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें