14 अप्रैल असम के लिए होगा ऐतिहासिक दिन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

14 अप्रैल असम के लिए होगा ऐतिहासिक दिन


बिहू नृत्य व बिहू ढोल वादन मे गिनीज बुक्स में रिकॉर्ड बनाया जाएगा

प्रधानमंत्री करेंगे 14 हजार करोड रुपए के प्रकल्पो का उद्घाटन


गुवाहाटी। 14 अप्रैल 2023 का दिन असम के लिए एक ऐतिहासिक दस्तावेज़ वाला दिन होगा। जिसकी शुरुआत 13 अप्रैल से ही हो जाएगी। 13 अप्रैल को गिनीज बुक्स रिकॉर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में गुवाहाटी के सरूसजाई स्टेडियम में 11,104 बिहुवा ओर बिहूवती नृत्यांगनाये ओर ढोल वादक बिहू नृत्य प्रस्तुत कर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गिनीज बुक में असम का नाम दर्ज कराएंगे। असम के सभी जिलों से आमंत्रित 11 हजार से भी अधिक बिहुवाऔर बिहुवती गत कई दिनों से पूर्वाभ्यास के लिए गुवाहाटी महानगर में उपस्थित है। असम के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 13 अप्रैल को विश्व रिकॉर्ड बनाने के पश्चात 14 अप्रैल को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिनीज बुक अधिकारियों द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह प्रदर्शन 13 अप्रैल की शाम 5:00 बजे से सरूसजाई स्टेडियम में असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा की उपस्थिति में किया जाएगा। जिसमें 11,104 नृत्यांगनाये और ढोल वादन भाग लेंगे। इन सभी नृत्यांगना और ढोल वादको के अलावा इनके प्रशिक्षकों को सरकार की तरफ से 25-- 25 हजार रुपए की राशि अनुदान स्वरूप दी जाएगी। इनके अलावा 400 अतिरिक्त नृत्यांगनाओं को अतिरिक्त रूप से तैयार रखा गया है। उन्हें भी 25-- 25 हजार रुपये की राशि अनुदान अनुदान स्वरूप दी जाएगी।13 अप्रैल को शाम 5:00 बजे से होने वाले प्रदर्शन में किसी भी तरह के प्रवेश पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।किंतु 14 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन में प्रवेशपत्रधारी व्यक्ति ही स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे। बिना अनुमति पत्र वाले कोई भी वाहन मुख्य राज मार्ग पर प्रवेश भी नहीं कर सकेगा।


 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए गुवाहाटी महानगर की सड़कों पर वाहन के आने जाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कई निर्देश जारी किए गए हैं।13 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक व्यवसायिक वाहन चलने पर रोक रहेगी। 14 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक भी व्यवसायिक वाहन चलने पर रोक रहेगी। 13 व 14 अप्रैल को राजपथ के किनारे वाहन पार्किंग पर भी निषेधाज्ञा रहेगी। 14 अप्रैल को शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर सभी प्रकार के वाहनों पर आवाजाही की रोक रहेगी। इस दौरान गुवाहाटी महानगर की जीएस रोड, एमजी रोड, ए टी रोड में वाहन चलने की अनुमति रहेगी। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहू नृत्य और ढोल वादन का विश्व रिकॉर्ड का प्रदर्शन देखने के अलावा सरूसजाई स्टेडियम से ही 14 हजार करोड रुपए के विभिन्न प्रकल्पो का उद्घाटन करेंगे। जिनमें एम्स हॉस्पिटल के अलावा पलाशबाडी सुवालकूची पुल की आधारशीला,, रंग घर परिसर व शिवसागर के सौन्दर्यीकरण,नामरुप मे मीथानेल प्रकल्प, उत्तर पूर्वोत्तर रेलवे के 7 हजार करोड रुपए के विभिन्न प्रकल्पो का उद्घाटन,जलपाईगुड़ी गुवाहाटी विद्युत रेल सेवा का उद्घाटन, दिगारू लामडिंग दोहरी रेल पटरी,गौरीपुर अभयापुर नई रेल पटरी ,न्यू बोंगाईगांव से धूपधारा तक दोहरी रेेल लाइन, सिलघाट मैराबाड़ी नया रेल पथ का उद्घाटन करके असम को बिहू का उपहार प्रदान करेंगे। असम के मुख्यमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि असम सरकार अगले वर्ष सात दिवसीय सात बिहू आयोजन करेगी।इस वर्ष वैशाख महीने की पहली तिथि से अंतिम तीसवीं तिथि के बीच ही बिहूके आयोजन होंगे। जेष्ठ महीने में किसी भी तरह के बिहू आयोजनों के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।21 सौ बिहू कमेटियों को डेढ़ --डेढ़ लाख रुपए का अनुदान भी दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें