नखराली बाईसा फाउंडेशन का 15 दिवसीय बिहू नृत्य कार्यशाला संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नखराली बाईसा फाउंडेशन का 15 दिवसीय बिहू नृत्य कार्यशाला संपन्न

 


गुवाहाटी। नखराली बाईसा फाउंडेशन के सौजन्य से फैंसी बाजार स्थित साधना मंदिर प्रांगण में 15 दिवसीय बिहू नृत्य कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें बिहू नृत्य प्रशिक्षक अंकिता बरुवा और अंजन देव ने मारवाड़ी युवतियों और महिलाओं को बिहू नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। फाउंडेशन की संस्थापक सदस्या खुशबू वर्मा ने बताया कि हमारी संस्कृति को बढ़ावा देना और संस्कृति के संरक्षण के लिए महिलाओं को जागरुक करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसी कड़ी में मारवाड़ी महिलाओं को निशुल्क बिहू नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया है। फाउंडेशन के सौजन्य से 15 अप्रैल को साधना मंदिर में शाम 3:00 बजे से महिलाओं द्वारा सामूहिक बिहू नृत्य आयोजित किया जाएगा। जिसमें सर्वश्रेष्ठ असमिया परिधान के लिए महिला व युवती को पुरस्कृत भी किया जाएगा। नखराली बाईसा फाउंडेशन की संस्थापक सदस्या संतोष काबरा ने बताया कि इससे पहले 14 अप्रैल को 3:30 बजे साधना मंदिर प्रांगण में बच्चों के बीच फेस्टिवल ऑफ असम कार्यक्रम के अंतर्गत असमीया संस्कृति से संबंधित चित्रांकन प्रतियोगिता करवाई जाएगी एवं क्रिएटिविटी सेशन मे साइकोलॉजिस्ट एंड केरियर काउंसलर शिक्षा जैन द्वारा बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा। गौरतलब है कि नखराली बाईसा फाउंडेशन ने इससे पहले मकर सक्रांति के अवसर पर घूमर नृत्य का आयोजन भी किया था। जिसमें 500 से भी अधिक महिलाओं ने एक साथ सामूहिक घूमर नृत्य किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें