देवी प्रसाद बागरोडिया को प्रदान किया जाएगा वासुदेव जालान स्मृति पुरस्कार-2022 - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

देवी प्रसाद बागरोडिया को प्रदान किया जाएगा वासुदेव जालान स्मृति पुरस्कार-2022

 


डिब्रूगढ़। असम साहित्य सभा का वासुदेव जालान स्मृति पुरस्कार-2022 डिब्रूगढ़ के प्रमुख लेखक, अनुवादक एवं समाजसेवी देवी प्रसाद बागरोडिया को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न असमिया पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद किया है, इनमें विशेष रूप से महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की धार्मिक पुस्तकों गुणमाला, बरगीत और नामघोषा के साथ-साथ रूपकुंवर कुमार ज्योति प्रसाद अग्रवाल की पुस्तकों और डॉ.नगेन सैकिया की पुस्तकें शामिल हैं। साहित्य सभा के महासचिव डॉ. उपेंद्रजीत शर्मा की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि यह पुरस्कार 7 मई को डिब्रूगढ़ जिला पुस्तकालय सभागार में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि पाठशाला एवं वृहत्तर अंचल के सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, मानवतावादी और समाजसेवी बासुदेव जालान की याद में हर दो साल में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें