गुवाहाटी। नारायण नगर स्थित शिशु निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को बहाग बिहू के उपलक्ष में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने बिहू नृत्य सहित सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर जानीमानी असमिया गायिका श्रीमती अरुंधति बेजबरुआ सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सोनाराम उच्च माध्यमिक एवं दिगंबर जैन महाविद्यालय की प्रधानाचार्य भी मौजूद थी। सभी अतिथियों का स्वागत असम के प्रतीकात्मक फूलाम गमछा से किया गया।
तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गणों सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित व ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाला ने अपने संबोधन में सभी को बहाग बिहू की शुभकामनाएं देते हुए असम के सबसे बड़े त्योहार बहाग बिहू के आयोजन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा पारंपरिक बहाग बिहू के अनुरूप सजाया। साथ ही एक संक्षिप्त प्रदर्शनी के माध्यम से असम के पारंपरिक खान-पान, वाद्य यंत्र, जीव-जंतु, बर्तन, परिधान आदि को दर्शाया गया, जिसकी सभी से खुले दिल से प्रशंसा की।
तत्पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ विद्यार्थियों द्वारा एक असमिया संगीत द्वारा किया गया। इसके साथ ही विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों तथा शिक्षिकाओं द्वारा बिहू नृत्य सहित देश के अन्य प्रांतों के लोकनृत्य का बेजोड़ प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित गायिका श्रीमती अरुंधति बेजबरुआ ने अपने बिहू गीतों से सभी को बहाग के रंग में रंग दिया।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रीना भौमिक ने बताया कि बच्चों को असम के पारंपरिक लोकनृत्य से अवगत कराने के लिए गत 7 से 24 अप्रैल तक विद्यालय में बिहू कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के उपप्राचार्य सरबरी दास ने विद्यालय प्रबंधन समिति, अतिथि, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें