निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती नमिता जालान व सचिव श्रीमती अनुरेखा बाकलीवाल ने होजाई व लंका शाखा का दौरा किया। उक्त सभा होजाई शाखा के तत्वधान में स्थानीय जेके केडीया भवन में आयोजित हुई। गौरतलब है, होजाई शाखा की सचिव श्रीमती प्रियंका सरावगी एवं लंका शाखा की सचिव श्रीमती रूचि अग्रवाल ने अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही साथ होजाई शाखा की अध्यक्षा श्रीमती ज्योति सुरेका एवं लंका शाखा की अध्यक्षा श्रीमती शशि टिबरेवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित किया। वहीं प्रांतीय पदाधिकारियों को तुलसी पौधे देकर सम्मानित किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी सदस्यों को बड़े ही सुंदर एवं विस्तार से संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया एवं उन्होंने कहा की संस्था की उन्नति हेतु हमें ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को इसे जोड़ना पड़ेगा साथ ही उन्होंने एक नया प्रोजेक्ट सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में समझाया। इसमें हम 1 से 10 साल तक की लड़कियों का पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवा सकते हैं, और फिर प्रत्येक महीने उनके गार्जियन उसे आगे जारी करेंगे । जिससे हायर स्टडीज के लिए कन्या को बहुत सुविधा हो जाएगी ।इसी सोच से प्रेरित होकर हमने भी गरीब लड़कियों को पढ़ने-लिखने में सहायता करने का संकल्प लिया। अंत में होजाई शाखा की कोषाध्यक्षा श्रीमती ममता खाखोलिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें