पूजा माहेश्वरी
नगांव। मां अंबे सेवा समिति के तत्वाधान में विगत 21 वर्षों से प्रत्येक वर्ष होते आ रहे ममतामई माता का भंडारा का 22वें वर्ष का आयोजन नेहरू वाली स्थिति श्री कृष्णश्रम शिव मंदिर प्रांगण में बड़े ही धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में आयोजित किया गया। जहां भक्तो का जनसैलाब उमड पङा और कतारबद्ध होकर भक्तो ने भण्डारा का स्वाद चखा। इसी कड़ी में सर्वप्रथम दुर्गा मंदिर में दुर्गा माता की पूजा अर्चना कर 9 कन्याओं की विधिवत कन्या पूजा कर उन्हें भोजन कराया गया। तत्पश्चात ब्राह्मण भोज संपन्न कराने के बाद विशाल महा भंडारे का शुभारंभ किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़े ही प्रेम से माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। समिति से जुड़े भक्तों शंकर लाल वर्मा ने बताया कि इस भंडारे के आयोजन हेतु समिति के सदस्य गण विगत एक महीने आयोजन की तैयारी मे जुटे हुए हैं और सभी के सहयोग से ही यह कार्य संपन्न होता है। वही समिति के सुरेश खेङिया ने कहा की भंडारे में लगभग 15000 से भी अधिक लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया हैं। समिति के प्रचार सचिव अरुण नगरका ने कहा कि इसके प्रचार हेतु हर वर्ष भरसक प्रयास किया जाता है । नगांव शहर के सभी अंचलों में जाकर प्रचार किया जाता हैं। समिति से जुड़े एवं मंदिर संचालन समिति के सपन कुमार उपाध्याय ने कहा आने वाले मे भंडारे का रजत जयंती वर्ष होगा ।भक्तो का उत्साह देखते हुए हम बड़े ही धूमधाम एवं आकर्षक तरीके से इसे मनाएंगे। इस आयोजन को लेकर नगांव वासियों में भारी उत्साह अभा से देखा जा रहा है एवं सभी समुदाय के लोग एक साथ मंदिर परिसर में आकर प्रसाद रूपी भंडारा ग्रहण करते हैं। समिति ने अपने सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं, दानदाताओं एवं शुभचिंतकों को भंडारे की सफलता हेतु धन्यवाद दिया है ।इस बार भण्डारा मे नगांव नगर पालिका के उपाध्यक्ष सिमंत बोरा ,पार्षद हेमा झवंर ,पार्षद अंबिका मजुमदार, पार्षद मोनालिसा बरुआ रहमान, पार्षद सिंपी बोरा, मलिका सूत्रधर पार्षद रुपाली सइकिया, सुब्रतो दत्त और हैबरगांव भाजपा मंडल के सचिव सुनील आलमपुरिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें