अग्रवाल युवा परिषद की वार्षिक सभा एवं अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अग्रवाल युवा परिषद की वार्षिक सभा एवं अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया संपन्न

  


गुवाहाटी। अग्रवाल युवा परिषद की दूसरी वार्षिक सभा अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सभा की शुरुआत अग्रसेन जी की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर के की। सभा में सचिव पूनम लादसरिया ने वार्षिक रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी। परिषद के साल भर के कार्यक्रम की सभा में सभी सदस्यों ने प्राशंसा की। तत्पश्चात् कोषाध्यक्ष कुणाल जाजोदिया ने आय वाय के रिपोर्ट सभा में पेश की। सभा में पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल कनोई, मनीष खाटूवाला, ग़ौरव गडोदिया, पीयूष बिर्मीवाल, अरुण चौधरी, रितेश अगरवाला, निवर्तमन अध्यक्ष अनुज चौधरी, वरिष्ठ सदस्य सुशील जालान, सुजीत बख़रेडिया, रवि सुरेखा , दिनेश लादसरिया आदि मौजूद थें। 


चुनाव अधिकारी अनुज चौधरी ने अध्यक्ष चुनाव २०२३-२४ की प्रक्रिया शुरू की। जिसमे आदर्श अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सभी ने आदर्श अग्रवाल को बहुत बधाई दी। वर्ष २०२३-२४ के सचिव के रूप में कुणाल जाजोदिया और कोषाध्यक्ष की शपथ प्रवेश अग्रवाल को दिलाई गई। नवनिवाचित सचिव ने सभा में आने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें