निखिल कुमार मुन्दड़ा
पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर के दायित्व ग्रहण समारोह में दिल्ली हिस्सा लिया। शनिवार को दिल्ली स्तिथ अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित समारोह में कपिल लखोटिया से सुरेंद्र भट्टर ने सत्र 2023-2025 के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व प्राप्त किया। पूर्वोत्तर प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने दिल्ली कार्यालय पहुंचकर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने पंकज जालान के प्रांतीय अध्यक्ष कार्यकाल की शुरुवात होने पर उन्हें दुपट्टा पहनाकर बधाई दी। इस आशय की जानकारी प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी सेंकी अग्रवाल ने दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें