होजाई: विधायक रामकृष्ण घोष ने कहा पूर्व विधायक शिलादित्य देव ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई: विधायक रामकृष्ण घोष ने कहा पूर्व विधायक शिलादित्य देव ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया

 


निखिल कुमार मुंदड़ा


होजाई। स्थानीय विधायक रामकृष्ण घोष ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूर्व विधायक शिलादित्य देव ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है,एवं दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी की तरफ उनका झुकाव ज्यादा दिखाई दे रहा है।घोष ने कहा कि 20 अप्रैल को तमुलपुर में एक समारोह में भाग लिया था ।उसमें मैंने न केवल असम में बल्कि पूरे भारत में हिंदू बंगालियों के लिए सैटेलाइट राज्य के बारे में बात कही थी। मैंने तृणमूल नेता ममता बनर्जी की आलोचना की और कहा कि अगर वह हिंदू बंगालियों के लिए इतनी जागृत हैं, तो बंगालियों के लिए अलग राज्य पश्चिम बंगाल में क्यों नही बनाती। भाजपा के आदर्श श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बांग्लादेश में बंगालियों के लिए अलग राज्य की बात कही थी। मैं उस पर आधारित सैटेलाइट राज्य के बारे में बातकी थी।पूर्व विधायक शिलादित्य देव् ने गुवाहाटी में 1लाख बंगालियों को एकजुट करने की बात कही थी जिसके विरोध मे धौला में पांच बंगालियों की जान चली गई थी लेकिन उसके बारे में कोई चर्चा नही हुई।किंतु मैं वहां गया था,वहा पर पूर्व विधायक की प्रतिमा जलाई जा रही थी जिसको मैंने रोका था। देव मेरी टिप्पणियों को विकृत करना चाहते हैं और असमिया और बंगालियों के बीच विभाजन पैदा करना चाहते हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझसे चर्चा किए बिना मेरे खिलाफ ऐसी टिप्पणी क्यों की। उन्होंने अतीत में कई विवादित टिप्पणियां की हैं। होजाई के विधायक ने गीता का एक श्लोक पढ़कर कहा कि पूर्व विधायक बहक गए हैं।


रामकृष्ण घोष ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पार्टी नेतृत्व को दे दी गई है। पूर्व विधायक ने मीडिया से कहा था कि विधायक रामकृष्ण घोष और बंगाली फेडरेशन बंगालियों के लिए अलग राज्य की मांग कर रहे हैं।पूर्व विधायक को इस मुद्दे पर अध्ययन करना चाहिए था एवं अध्ययन के बाद इस मुद्दे पर टिप्पणी करनी चाहिए थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें