मारवाड़ी समेल्लन एवम मंच के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी समेल्लन एवम मंच के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

 


रविवार को होगा नागरिक अभिनंदन 


गुवाहाटी। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से बुधवार को पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन एवम पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, महामंत्री विनोद लोहिया, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान, महामंत्री सुभाष सुराना, भाजपा के प्रांतीय कार्य समिति सदस्य रामप्रसाद शर्मा ने राज्यपाल से मिलकर उनका अभिनंदन चुनरी, फुलाम गमछा, भारत माता के चित्र को भेंट कर किया। 


आगामी 9 अप्रैल रविवार को प्रात 9.30 बजे से फैंसी बाजार स्तिथ महावीर स्थल में सम्मेलन एवम मंच की और से राज्यपाल का नागरिक अभिनंदन तथा मंच एवम सम्मेलन के प्रांतीय पदाधिकारियों, समिति, कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया है। राज्यपाल ने निमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रम में पधारने की स्वीकृति दी है। 


कैलाश काबरा एवम पंकज जालान ने बताया की वह संपूर्ण समाज को आमंत्रित करते हैं की वह इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर समाज की और से राज्यपाल के अभिनंदन कार्यक्रम एवम शपथ विधि समारोह को आशीर्वाद प्रदान करें। इस आशय की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी सैंकी अग्रवाल ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें