ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
मुख्यमंत्री और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री का फूंका पुतला
लखीमपुर। देश भर मैं दिन प्रतीदिन बढ़ रही कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ आज असम जातीयता वादी युवा छात्र परिषद की आंचलिक समिति के सदस्यों ने शहर के मध्य स्थित गर्ल्स चाराली पर मुख्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रंजीत कुमार दास का पुतला फूंका कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार ने जिस प्रकार 384 प्रकार की जीवनदायिनी औषधियों के ऊपर तथा खाद्य सामग्री, इंधन संबंधित सामग्रियां, निर्माण सामग्रियों के अलावा रोजमर्रा की जिंदगी में व्यवहार होने वाली सभी सामग्रियों में जो मूल्य वृद्धि की है उससे आम जनता की कमर टूट चुकी है जिस पर सरकार को अति शीघ्र अंकुश लगाने के साथ-साथ मूल्य वृद्धि रोद्द करने की मांग संगठन ने सरकार से की है अन्यथा संगठन को गरीब जनता के हितों को ध्यान में रखते जन आंदोलन करना ही पड़ेगा। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार आम जनता की सरकार नहीं है बल्कि यह तो मात्र पूंजीपतियों की सरकार है जो मात्र उन्हीं के बारे में सोचती है और महंगाई को बढ़ाकर गरीबों का खून चूसने में लगी हुई है। वर्तमान में सरकार ने जिस प्रकार 384 प्रकार की जीवनदायिनी औषधियों के अलावा रोजमर्रा की जिंदगी में व्यवहार की जाने वाली सामग्रियों की मूल्यवृद्धि कर जो विस्फोट किया गया है उसे अतिशीघ्र वापस लेने के साथ-साथ मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रंजीत कुमार दास से अपना पद त्याग करने की मांग संगठन ने की है। आज के इस विरोध प्रदर्शन में असम जातीयता वादी युवा छात्र परिषद की लखीमपुर जिला आंचलिक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रूप ज्योति कुंवर, साधारण संपादक विमला प्रसाद दास, लखीमपुर जिला समिति के साधारण संपादक दिघांतो भुइयां, के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें