दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों में इतनी एनर्जी है कि आज ही आप हिमंत विश्व शर्मा की सरकार को उखाड़ फेकेंगे. केजरीवाल बोले, मैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को मंच से आमंत्रित करता हूं कि वह जब भी दिल्ली में आए तो मेरे घर चाय पीने और खाना खाने जरूर आएं.
असम की राजधानी गुवाहाटी में अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों में इतनी एनर्जी है कि आज ही आप हिमंत विश्व शर्मा की सरकार को उखाड़ फेकेंगे. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, असम को भगवान ने सब कुछ दिया है. नदियां दीं, इतना पानी दिया है, कितना अच्छा मौसम और हरियाली भी दी. असम को बनाने में भगवान ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. लेकिन सारे नेताओं और पार्टियों ने मिलकर सब कुछ बर्बाद कर दिया.
केजरीवाल ने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, आप लोगों ने 75 साल में 52 साल तक कांग्रेस की सरकार बनाई, 10 साल तक असम गण परिषद की सरकार बनाई, पिछले 7 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई. इन पार्टियों को विश्वास देने में और वोट देने में जनता ने कोई कसर नहीं छोड़ी. लेकिन अब मैं जनता से पूछना चाहता हूं कि बदले में आपको क्या मिला? इन पार्टियों ने आपको धोखा दिया और मौका मिलते ही आपको लूट लिया. केजरीवाल ने कहा, इन पार्टियों से परेशान होकर आज 3.5 करोड़ असम की जनता ने हमें न्योता दिया है.








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें