गुवाहाटी गौशाला में हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष पूजा अर्चना - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी गौशाला में हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष पूजा अर्चना

 


गुवाहाटी। आठगांव स्थित गुवाहाटी गोशाला हनुमान मंदिर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में मुख्य यजमान गौतम शर्मा ने विशेष पूजा अर्चना करके हनुमान जी का अभिषेक किया। इस अवसर पर हनुमान जी की 125 वर्ष से भी अधिक प्राचीन प्रतिमा को चांदी के मुकुट और मुखौटा से सुसज्जित करके गुलाब पुष्प की माला पहनाई गई। इस अवसर पर गौशाला के ट्रस्टी इंचार्ज अशोक धानुका, ट्रस्टी सौमेन्द्र शर्मा, समाजसेवी कैलाश काबरा, मंत्री प्रदीप भुवालका, रामअवतार सिखवाल, गौशाला के व्यवस्थापक संतोष शर्मा, मदन चौधरी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे। इस अवसर पर सुनील बाजोरिया ने बाबा को चोला अर्पण कर निशान चढ़ाया। पूजन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भी वितरित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें