नगांव में मेले के दूसरे दिन निकली विशाल शोभायात्रा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव में मेले के दूसरे दिन निकली विशाल शोभायात्रा

 


पूजा माहेश्वरी  

हाथों में केसरिया पताका लिए भक्तों ने लगाए थे जय श्रीराम के नारे


नगांव। जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ कल हैबरगांव के हनुमान मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के तत्वधान में भव्य रूप से निकली। शोभा यात्रा के संयोजक अजय मित्तल के साथ उनकी टीम नाम क्रमशःविनोद महेश्वरी, महेश गाड़ोदिया,,पवन आलमपुरिया, शिव चरण पोद्दार, संतोष गाड़ोदिया, करन अग्रवाल , विनायक अग्रवाल, चाहत पोद्दार, रजत केजरीवाल, अमित केजरीवाल, ऋषभ दादलिका, राजा पारीक़, मनीष गाड़ोदिया, पीयूष माहेश्वरी , नितिन मुंदङा, अनुराज खेङिया, केशव मुंदङा, यश झंवर, प्रवीण डागा, और अन्य सदस्यों के अथक प्रयासों से यह असम में सबसे विख्यात शोभायात्रा सफल हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस शोभायात्रा में करीब पन्द्रह हज़ार से अधिक लोगों ने भाग लिया। शोभा यात्रा की प्रथम अगुवाई हाथों में ध्वजा लेकर मोटरसाइकिल चला रहे युवकों का दल कर रहा था । श्री हनुमान जी के पैदल भक्त राम नाम की धुन के साथ हाथों में ध्वजा लेकर जिसमें महिलाएं पीली साड़ी और भक्त केसरिया कुर्ता पजामा में नजर आए राम नाम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। समिति के अध्यक्ष प्रहलादराय तोदी ने कहा कि समूचे असम से इस चार दिवसीय मेले में लोग शिरकत करने के लिए पहुंचते हैं और बड़ी संख्या में बाबा को रिझाते हुए सवामणि का भोग लगाते हैं। श्री तोदी ने कहा कि इस मेले में आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए सभी समाज के लोग शोभायात्रा में और विराट मेले में भाग लेते हैं। शोभायात्रा के मध्य हरियाणा से आमंत्रित मोनु ढींगरा, मोनु आर्ट ग्रूप द्वारा प्रस्तुत सजीव झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। कई किलोमीटर तक शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करने निकले इस शोभायात्रा में शहर की कई सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों की सेवार्थ ठंडे पेय शर्बत वितरित किए। समिति के संयुक्त सचिव अजीत माहेश्वरी ने बताया कि समिति द्वारा शोभायात्रा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। श्री महेश्वरी ने कहा कि शोभा यात्रा पहले से और विशाल हुई है और बड़ी संख्या में लोगों ने बच्चों सहित भाग लिया है। श्री हनुमान जन्मोत्सव के दूसरे दिन सदर विधायक रूपक शर्मा ने श्री हनुमान मंदिर का दौरा कर श्री हनुमान मंदिर मे प्रभु का आशीर्वाद लिया और चल रहे श्री हनुमान जन्मोत्सव का अवलोकन किया । उनके साथ नगांव नगर पालिका की अध्यक्ष अम्बिका मजुमदार और उपाध्यक्ष सीमांत बोरा भी उपस्थित थे । समिति द्वारा सभी का फुलाम गोमछा से अभिनंदन किया। समिति के मंच पर शाम 6 बजे आरती के बाद श्री सुंदरकांड सेवा मंडल, नगांव द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया तत्पश्चात दिहा नाम श्याम कानू दिहानाम दल मरिगांव की श्रीमती निहारिका देवी और गौरीशंकर नाथ नामक बाल कलाकार के द्वारा संपन्न हुआ। उसके के बाद प्रदीप- संदीप पारीक द्वारा भजन कार्यक्रम और रात्रि जागरण मे पवन शर्मा द्वारा भजन की प्रस्तुती हुई । आज दोपहर तक रामायण पाठ पंडित प्रह्लाद दाधिच के सानिध्य मे जारी रहा, जिसमे आज भी माहेश्वरी महिला समिति नगांव व अन्य महिलाओ द्वारा पाठ मे सहयोग किया गया। इससे पहले 6 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव का उद्घाटन असम साहित्य सभा के अध्यक्ष डाः सूर्य कांत शर्मा ने किया तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद राय तोदी की अध्यक्षता मे धर्म सभा संपन्न हुई। जिसमे मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त उपायुक्त व वरिष्ठ साहित्यकार थानेश्वर मालाकार उपस्थित हुए । सभी अतिथियो के आदर सत्कार के बाद निर्मला अलमपुरिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । सभा मे सभी अतिथियो के भाषण के बाद धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा संपन्न हुई। सभा का मंच संचालन समिति के उपाध्यक्ष विजय कुमार मंगलूनिया व संयुक्त सचिव अजित माहेश्वरी ने किया। धर्म सभा के पश्चात रात्रि जागरण मे भजन कीर्तन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे श्री बजरंग भजन मंडली के अजित माहेश्वरी, पवन आलमपुरिया, गुनगुन बोरा, पवन शर्मा, चाहत पोद्दार, अरुण नागरका, व सुमित आलमपुरिया ने भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।इस आशय की जानकारी समिति के संयुक्त सचिव अजीत महेश्वरी द्वारा दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें