पुप्रमायुमं के प्रांतीय अध्यक्ष ने घोषणा की कार्यकारिणी की पहली सूची - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पुप्रमायुमं के प्रांतीय अध्यक्ष ने घोषणा की कार्यकारिणी की पहली सूची

 


गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने रामनवमी के दिन अपने सत्र 2023-25 के लिए कार्यकरिणी समिति की पहली सूची घोषित की। नवनियुक्त प्रांतीय महामंत्री सुभाष सुराणा ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष ने रामनवमी के दिन अपनी कार्यकारिणी के लिए तिनसुकिया शाखा से अमित त्रिवेदी, डिब्रुगढ प्रगति शाखा से ऋतु केजरीवाल, उत्तर लखीमपुर शाखा से सुरेंद्र मूंधड़ा, शिवसागर शाखा से विनीत अग्रवाल, मोरानहाट शाखा से मनीष बेड़िया, आमगुड़ी शिखर योगेश बाहेती, जोरहाट ग्रेटर शाखा से गोपाल तोषनीवाल,नगांव शाखा से विवेक तोदी,मोरीगांव शाखा से वेंकटरमन तोषनीवाल,गुवाहाटी ग्रेटर शाखा से गौतम गोयनका,गुवाहाटी शाखा से राहुल चमडिया,कामाख्या शाखा से पिंकी बेंगाणी, मानकाचर शिखर शाखा से प्राची हरलालका, कोकराझार जागृति शाखा से रिचा बोथरा व सिलचर टाइटन शाखा से पंकज मालू को सत्र 2023-2025 की प्रांतीय कार्य समिति में समाहित किया गया हैं। वही इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने सत्र 2023-2025 के लिए जनसंपर्क विभाग की नामों की भी घोषणा की। जनसंपर्क विभाग में सलाहकार के रूप में गुवाहाटी शाखा के पूर्व अध्यक्ष संपत मिश्र को मनोनीत किया गया हैं। शिवसागर शाखा से पवन केजरीवाल को इस टीम का चैयरमेन बनाया गया हैं तो वही गोरेस्वर शाखा के उपाध्यक्ष सेंकी अग्रवाल को जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया। वही जनसंपर्क विभाग में समन्वयक के रूप में डिब्रुगढ ग्रेटर शाखा से संदीप अग्रवाल व होजाई शाखा से निखिल मुंदडा को रखा गया हैं।वही नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने कहा कि जल्द ही सम्पूर्ण टीम की घोषणा की जाएगी व 9 अप्रेल को गुवाहाटी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर कार्यकरिणी समिति के सदस्यों को पदभार सौपा जाएगा। एक अप्रेल से नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान प्रांतीय अध्यक्ष के रूप के कार्य संभालेंगे। ये जानकारी नवनियुक्त प्रांतीय जनसंपर्क अधिकारी सेंकी अग्रवाल ने दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें