गुवाहाटी: विप्र फाउंडेशन ने परशुराम जयंती पर मानव श्रृंखला बनाई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी: विप्र फाउंडेशन ने परशुराम जयंती पर मानव श्रृंखला बनाई

 


गुवाहाटी। विप्र फाउंडेशन जोन 8 के सौजन्य से भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में गुवाहाटी आठगांव स्थित पारीक सभा के कार्यालय में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सकल ब्राह्मण समाज के पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर छत्रीबाड़ी स्थित परशुराम भवन से आठगांव स्थित मारवाड़ी हॉस्पिटल तक मानव श्रृंखला बनाकर जय श्री राम और भारत माता की जयकारे लगाए गए। इस कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव चंद्रप्रकाश शर्मा, पूर्वोत्तर प्रदेश महामंत्री दिनेश पारीक, विप्र फाउंडेशन महिला समिति की अध्यक्ष मंजू लता शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शर्मा और राजकुमार तिवारी, संरक्षक आर एस जोशी, फाउंडेशन की प्रांतीय सांस्कृतिक संयोजिका संतोष शर्मा, सांस्कृतिक सलाहकार संपत मिश्र, परशुराम जयंती कार्यक्रम के संयोजक दीपक शर्मा और अरविंद शर्मा, पारीक सभा के अध्यक्ष मदन पारीक, खांडल विप्र सभा के अध्यक्ष शिव भगवान नवहाल के अलावा समाजसेवी ताराचंद ठोलिया व हिंदी भाषी विकास परिषद के अध्यक्ष जेके पांडे के अलावा ब्राह्मण समाज के कई व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें