गुवाहाटी। विप्र फाउंडेशन जोन 8 के सौजन्य से भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रथम दिन आठगांव स्थित पारीक सभा के कार्यालय में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सकल ब्राह्मण समाज के पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लिया।इस अवसर पर छत्रीबाड़ी स्थित परशुराम भवन से आठगांव स्थित मारवाड़ी हॉस्पिटल तक मानव श्रृंखला बनाकर जय श्री राम और भारत माता की जयकारे लगाए गए। इस कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव चंद्रप्रकाश शर्मा, पूर्वोत्तर प्रदेश महामंत्री दिनेश पारीक, विप्र फाउंडेशन महिला समिति की अध्यक्ष मंजू लता शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शर्मा और राजकुमार तिवारी, संरक्षक आर एस जोशी, फाउंडेशन की प्रांतीय सांस्कृतिक संयोजिका संतोष शर्मा, सांस्कृतिक सलाहकार संपत मिश्र, परशुराम जयंती कार्यक्रम के संयोजक दीपक शर्मा और अरविंद शर्मा, पारीक सभा के अध्यक्ष मदन पारीक, खांडल विप्र सभा के अध्यक्ष शिव भगवान नवहाल के अलावा समाजसेवी ताराचंद ठोलिया व हिंदी भाषी विकास परिषद के अध्यक्ष जेके पांडे के अलावा ब्राह्मण समाज के कई व्यक्ति उपस्थित थे। द्वितीय दिवस मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मारवाड़ी हॉस्पिटल ने संयुक्त प्रयास करते हुए सक्रिय सहयोग दिया। मारवाड़ी हॉस्पिटल के अलावा परशुराम सेवा सदन मे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक एवं बी बरुआ कैंसर हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के सहयोग से भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 201 नाम रक्तदान के लिए पंजीकरण किए गए जिसमें 41 नाम को रक्तदान के लिए अनुपयुक्त समझा गया एवं कुल160 युनीट रक्त संग्रह किया गया। जिसमें 21 रक्तदाता को ने प्रथम बार रक्तदान किया है यह सभी युवा वर्ग के रक्तदाता थे। विप्र फाउंडेशन के संरक्षक और नगर के उद्योगपति रतन शर्मा द्वारा सत्यम ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सौजन्य से सभी रक्त दानदाताओं को अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट प्रदान किया गया। शिविर को सफल बनाने में श्यामसुंदर पारीक, संदीप शर्मा, मनीष शर्मा, अमित शर्मा, समीर शर्मा, सौरभ शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, यशपाल शर्मा, कैलाश शर्मा, आर्यन शर्मा, चहक शर्मा,गिरीश शर्मा, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ पारीक, राजेश दाधीच,अशोक शर्मा, राहुल जोशी, अनिल मटोलिया के अलावा भागचंद जैन व रंगीलो राजस्थान ग्रुप ने सहयोग दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें