भारतीय अटल सेना राष्ट्रीयवादी महिला मोर्चा ने सीए कीर्ति गर्ग (भीमसरिया) का सम्मान किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भारतीय अटल सेना राष्ट्रीयवादी महिला मोर्चा ने सीए कीर्ति गर्ग (भीमसरिया) का सम्मान किया

 


निखिल कुमार मुन्दड़ा 


होजाई। भारतीय अटल सेना राष्ट्रीयवादी महिला मोर्चा की होजाई शाखा का एक प्रतिनिधि दल नौतन बाजार स्थित तारा मील में उपस्थित होकर सीए कीर्ति गर्ग (भीमसरिया) का गर्मजोशी से सम्मान करते हुए उसे उपहार भेंट कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखयोग्य है कीर्ति गर्ग (भीमसरिया) चार्टर एकाउंटेंट ने होजाई में महिला के रूप में प्रथम सीए कार्यालय बनाकर समाज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर सीए कीर्ति गर्ग (भीमसरिया) ने कहा कि आज महिला मोर्चा भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी के होजाई शाखा ने मेरा जो सामान किया है उससे मुझे बहुत खुशी हुई है किसी का समान होने से सम्मान पाने वाले का मनोबल ऊंचा होता है । वही आने वाली पीढ़ी को एक प्रेरणा मिलती है श्रीमती गर्ग ने कहा समाज के प्रति मेरे लायक कोई भी कार्य हो मैं सदैव उसके लिए प्रस्तुत हूं। गौरतलब है कि, कीर्ति गर्ग (भीमसरिया) लावण्य प्रमिला भीमसरिया के सुपुत्र प्रतीक भीमसरिया की पत्नी हैं। उक्त अवसर पर एक संछिप्त समारोह को संबोधित करते हुए मोर्चा अध्यक्ष सरिता सरावगी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र ने कि युवा बल्कि युवतियां भी हमारे समाज को आगे बढ़ा रही है। जो हमारे लिए यह बड़ी गौरव का विषय है । उक्त समारोह में मोर्चा की कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी महिलाौ मोर्चा की अध्यक्ष सरिता सरावगी ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें