चाबीपुल में अंबेडकर की जन्म जयंती पालन, चाबीपुल चौक का नाम अंबेडकर चौक जाना जाएगा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

चाबीपुल में अंबेडकर की जन्म जयंती पालन, चाबीपुल चौक का नाम अंबेडकर चौक जाना जाएगा

 


गुवाहाटी। चाबीपुल वाल्मीकि समाज कमेटी के सौजन्य से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जन्म जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण असम सरकार के नगर विकास मंत्री अशोक सिंघल ने किया। इससे पहले पूर्व सांसद रमेन डेका, गुवाहाटी महानगर के मेयर मृगेन शरणीया और गुवाहाटी महानगर वार्ड नंबर 18 के पार्षद शंकर चक्रवर्ती ने झंडोत्तोलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।बाल्मीकि समाज कमेटी के अध्यक्ष शंभू बाल्मीकि ने स्वागत भाषण देते हुए नगर विकास मंत्री को चाभीपुल चौराहे का नामकरण अंबेडकर के नाम पर करने, सफाई कर्मचारियों को आवास आवंटन करने, अंबेडकर प्रतिमा स्थल के फुटपाथ पर जाली की रेलिंग लगाना तथा अवसर प्राप्त सफाई कर्मचारियों को पेंशन देने की मांग संबंधित ज्ञापन सौंपा।इससे पहले बाल्मीकि समाज कमेटी के सचिव कैलाश कुमार ने मंत्री को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का एक चित्र भेंट किया। नगर विकास मंत्री श्री सिंघल ने अपने संबोधन में घोषणा करते हुए कहा कि चाबीपुल चौराहे का नाम आज से अंबेडकर चौक के नाम से जाना जाएगा और जल्द ही नगर निगम की तरफ से इसकी सूचना जारी कर दी जाएगी। बाल्मीकि समाज के झुग्गी झोपड़ियों की जगह पक्के फ्लैट निर्माण करके उन्हें फ्लैट आवंटन भी किया जाएगा। जिसके लिए पार्षद शंकर चक्रवती को जल्द ही नक्शा तैयार करके प्रस्तुत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्षद प्रमोद स्वामी ने भी सफाई कर्मचारियों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में भाजपा राज्य कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता पंकज बोरबोरा, अरुण गोस्वामी,किशोर मित्र के अलावा कई व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम में रंगाली बिहू की शुभकामनाओं के साथ बिहू नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें