गुवाहाटी। आठगांव स्थिति श्री गुवाहाटी गौशाला में असमिया नववर्ष रंगाली बिहू के पूर्व दिवस पर असमिया परंपरा के अनुसार गोरु बिहू मनाया गया। जिसका शुभारंभ बिहू ध्वजारोहण करके किया गया। इस अवसर पर गुवाहाटी गौशाला के अध्यक्ष जयप्रकाश गोयनका ने ध्वजारोहण किया। उनके साथ गौशाला कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे। उसके पश्चात गायों को नहला कर हल्दी का उबटन लगाया गया एवं असमिया परंपरा के अनुसार बैंगन की माला पहनाई गई और गायों को घास खिला कर पूजा की गई।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें