श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के विराट मेले के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के विराट मेले के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब

 


पूजा माहेश्वरी 

नेताओं ने बालाजी के चरणो में मत्था टेका 

नगांव। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में चल रहे चार दिवसीय विराट मेले में कल तीसरे दिन लोगों का अपार जनसमूह उमड़ा। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का तांता लगा रहा। समिति के मंच पर कल शाम हरियाणा से आमंत्रित मोनू ढींगरा एंड पार्टी का कार्यक्रम विभिन्न झांकियों के साथ प्रस्तुत किए गए जिसमें भगवान राम हनुमान और भगवान शिव के जीवन से संबंधित कार्यक्रम शामिल थे संपन्न हुआ।समिति के सदस्य अरुण नागरका के मंच संचालन में रात्रि नो बजे से विशेष भजनों के कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ जो देर रात तक चलता रहा।जिसमे अलवर(राजस्थान)से आमंत्रित प्रसिद्ध भजन कलाकार गौरव दत्त सैनी एंड पार्टी द्वारा भजनों का विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इन दोनों कार्यक्रमों को देखने के लिए हजारों की तादात में लोग उमड़ रहे थे।कल कार्यक्रम मे सहयोग के लिए संयुक्त सचिव अजित माहेश्वरी ने पवन आलमपुरिया, विकास शर्मा, अशोक गाड़ोदिया, राहुल भजनका, केशु शर्मा, सुरेश शर्मा,महावीर झंवर ,निर्मल नागरका,जगदीश धूत ,प्रकाश सेठीया,कमल ढाढरिया का सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया । रात्रि जागरण मे देर रात 12.30 बजे के बाद से पवन शर्मा, अजित माहेशवरी, पवन आलमपुरिया, दीशा पोद्दार,गौरी, सीमरन, अनिता आलमपुरिया ,यश झंवर व अन्य गायक कलाकारो द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए भक्तगण भोर होने तक पंडाल में रुके हुए थे और भजनों का आनंद लेते देखे गए। इससे पहले आज दोपहर मे पूर्व मंत्री गिरिन्द्र कुमार बरुआ ने श्री हनुमान मंदिर मे पूजा अर्चना कर श्री हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।इससे पहले सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट सत्यवीर सिंह ने सपत्नीक श्री बालाजी मंदिर मे दर्शन किए, साथ ही नगांव सदर के पूर्व विधायक दुर्लभ चमुआ ने भी मंदिर मे दर्शन कर श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद लिया। सभी गणमान्य व्यक्तियो का श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा फुलाम गोमछा से अभिनंदन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें