होजाई बालिका महाविद्यालय के अध्यापक व पूर्व पत्रकार डॉ पीयूष नंदी को मातृ शोक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई बालिका महाविद्यालय के अध्यापक व पूर्व पत्रकार डॉ पीयूष नंदी को मातृ शोक

 


निखिल कुमार मुन्दडा


होजाई। होजाई बालिका महाविद्यालय के अध्यापक व पूर्व पत्रकार डॉ पीयूष नंदी की माता ज्योत्सना नंदी 73 के निधन के समाचार से उनके शुभचिंतकों एवं परिवार के सदस्यों में शोक की लहर छा गई ।धर्म परायण, मृदुभाषी, हंसमुख स्वभाव के धनी, स्पष्ट वादी ता के लिए हमेशा याद की जाती रहेगी। उनका अंतिम संस्कार शांतिवन श्मशान घाट पर उनके पुत्र डॉक्टर पीयूष नंदी ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से उन्हें अंतिम विदाई दी। वे अपने पीछे एक पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं,।उनके निधन पर होजाईबालिका महाविद्यालय के शिक्षक गण, बंग साहित्य सभा के अध्यक्ष प्रमोद रंजन दास, होजाई नागरिक मंच के विजय चक्रवर्ती, होजाई साहित्य सभा के अनूप कुमार बरठाकुर, राष्ट्रभाषा हाई स्कूल के अध्यापक शिवदयाल सिंह, रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय के अध्यापक डॉ मनोज कुमार स्वामी, वरिष्ठ पत्रकार अंजन पाल, रमेश मुन्दडा, किसलय देव गोस्वामी, बासित आलम चौधरी सहित कई विशिष्ट जनो ने दिवंगत आत्मा की सद्गति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें