जंगल सफारी के दौरान वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बने PM, खूब ली जंगली जानवरों की तस्वीरें - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जंगल सफारी के दौरान वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बने PM, खूब ली जंगली जानवरों की तस्वीरें

 


पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi Jungle Safari) ने कर्नाटक के बांदीपुर और तमिलनाडु के मधुमलाई टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी किया। इस दौरान वह वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के रूप में नजर आए। उन्होंने दूरबीन से जानवरों को देखा फिर उनकी तस्वीरें ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंगल सफारी के दौरान वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के रूप में नजर आए। जंगली जानवरों की तस्वीरें लेने के लिए पीएम ने अल्ट्रा जूम कैमरा इस्तेमाल किया। ऐसे कैमरे से काफी दूर मौजूद जानवर की भी साफ तस्वीर ली जा सकती है। प्रधानमंत्री ने दूरबीन की मदद से जंगली जानवरों को देखा। इसके बाद कैमरे से उनकी फोटो ली। जंगल सफारी के दौरान पीएम काफी उत्साहित थे। उन्होंने जीप पर खड़े होकर जानवरों को देखा। कर्नाटक और तमिलनाडु के जंगलों में हाथियों की अच्छी संख्या है। पीएम को भी सफारी के दौरान जंगली हाथी दिखे। प्रधानमंत्री ने करीब 22 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर जंगल सफारी की। इस दौरान वह जीप में अधिकतर समय खड़े रहे। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें