आम खाने पर मोटा होने का है टेंशन, इस ट्रिक्स को अपनाएं और गिल्ट फ्री होकर मैंगो का लें मजा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आम खाने पर मोटा होने का है टेंशन, इस ट्रिक्स को अपनाएं और गिल्ट फ्री होकर मैंगो का लें मजा

गर्मियों के मौसम में रसीले आम खाना किसी नहीं पसंद। बड़े हो या फिर बुजुर्ग हर किसी का आम फेवरेट होता है। स्वाद के साथ-साथ आम सेहत से भी भरपूर होता है। लेकिन कुछ लोगों को आम से दूरी बनाना पड़ता है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और कैलोरीज भी इसमें ज्यादा होता है। जो लोग वेट कंट्रोल करने की कोशिश में लगे होते हैं या फिर स्किन को लेकर ज्यादा पजेसिव होते हैं वो आम नहीं खाते हैं। अगर वो इसका सेवन कर लेते हैं तो गिल्ट में चले जाते हैं, लेकिन डाइटीशियन मनप्रीत के बताए तरीके से अगर आप आम का सेवन करते हैं तो गिल्ट फ्री रह सकते हैं। 

डाइटीशियन मनप्रीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि कैसे गिल्ट फ्री होकर आम खा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आम में एमाइलेज, प्रोटीज और लाइपेज जैसे पाचक एंजाइम होते हैं जो भोजन में कार्ब्स, प्रोटीन और वसा को तोड़ने में मदद करते हैं और पेट फूलने और गैस जैसी पाचन संबंधी परेशानी से बचाते हैं।आम में फाइबर होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करता है। तो फिर आम खाने से परहेज क्यों?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें