माहेश्वरी महिला समिती ने युवतियों को जागरूक करने के लिए केरेला स्टोरी फिल्म निःशुल्क दिखाई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माहेश्वरी महिला समिती ने युवतियों को जागरूक करने के लिए केरेला स्टोरी फिल्म निःशुल्क दिखाई

 


गुवाहाटी। अपने धर्म और संस्कारों के प्रति जागरूकता दिखाना हम सब का कर्तव्य है। इसी विषय को ध्यान मे रखते हुवे माहेश्वरी महिला समिति के तत्वाधान में एक कदम उठाया गया, जिसमे ग्रैंड सिनेमा, पलटन बाज़ार में युवतियो को द केरल स्टोरी फ़िल्म निःशुल्क दिखाई गई।


पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला समिती की की कोषाध्यक्ष रूपा गगड ने कहा यह फिल्म निशुल्क दिखाना समिति का बेहतरीन समाज सेवाकार्य है। माहेश्वरी सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी के साथ आए सभा सचिव सुरेंद्र लाहोटी ने कहा इस फिल्म से सामाजिक जागरूकता को सच्चाई के साथ पेश किया गया है। इससे आने वाले समय मे महिलाए व युवतियों को सतर्क रहने और अपना अस्तित्व कायम रखने की प्रेरणा मिलेगी। महिला समिति ये बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। युवा संगठन अध्यक्ष शिवरतन सोनी व युवा संगठन सचिव राघव बाहेती ने भी इस कार्य की प्रशंसा की।


अध्यक्षा वर्षा सोमानी ने कहा इस फ़िल्म को दिखाने का उद्देश्य बच्चियों को सही मार्ग दिखाना है ताकि युवतियाँ अपनी आत्मरक्षा करे, भ्रमित व गुमराह होने से बचे साथ ही यह भी बताया कि बच्चों को संस्कारों की शिक्षा देने के लिए समिति समय समय पर कार्यशालाएँ आदि के द्वारा प्रयास जारी रखेगी। सचिव पुष्पा सोनी ने कहा कि हमारी बेटियों को पथभ्रष्ट होने से बचाने के लिए प्रयास करने होंगे ताकि उन्हें शारीरिक तथा मानसिक प्रताड़ना न भुगतनी पड़े एवं वे अपने विवेक का उपयोग कर सही मार्ग चयन करे। कार्यक्रम संयोजिका निगम तापड़िया ने कहा बाहर पढ़ने वाली लड़कियों को कुमार्ग पर जाने से बचाना हमारा कर्तव्य है।सामाजिक संस्थाओं को ऐसे कार्य करने आगे आना होगा। वरिष्ठ समाज सेविका मोमा दास ने कहा कि महिला समिति एक अग्रणी जागरूक सामाजिक संस्था है तथा इस सेवामूलक कार्य के लिये भूरि भूरि प्रशंसा की। सिनेमा हाल के मालिक अरुण जालान का सीमित दरों पर सीटे उपलब्ध कराने के लिए फूलाम गमछा से सम्मान किया गया। उन्होंने कहा महिला समिति ने निःशुल्क फ़िल्म दिखाकर एक सेवामूलक कार्य किया है। 


सह सायोजिका मंजू बागड़ी, मंजू सोनी, पार्वती बिड़ला, मीनाक्षी मिमानी, रचना काबरा, रीता साबू, राधिका सोनी, शोभना लढ़ा, आदि उपस्थित थी। जनसंपर्क सचिव सीमा सोनी ने बताया कि यह फ़िल्म 18 वर्ष से अधिक वाली कुल 100 युवतियों को दिखाई गई साथ में सब के लिए स्नैक्स की भी ब्यवस्था की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें