निखिल कुमार मूंदड़ा
होजाई। मारवाड़ी युवा मंच, होजाई शाखा द्वारा भूतनाथ श्मशान घाट में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। सदस्यों ने अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं सचिव अभि मोर के नेतृत्व में विभिन्न प्रकारके 35 पौधे लगाए। अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा नैतिक दायित्व है। पर्यावरण है तो हम हैं। उक्त कार्यक्रम में मंच सदस्य पंकज गरोदिया, आशीष शर्मा, नवीन अग्रवाल, पीयूष कयाल, संजय मुरारका, निखिल कुमार मूंदड़ा, मयंक कयाल, बिक्रम भीमसारी, मोहित कयाल, कृष बजाज ने भाग लिया। उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी निखिल कुमार मूंदड़ा ने दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें