गौशाला में 108 महिलाओं ने किया श्री गोपाल सहस्त्रार्चन पुजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गौशाला में 108 महिलाओं ने किया श्री गोपाल सहस्त्रार्चन पुजन

 


गंगा आरती को प्रत्यक्ष देखने के लिए उमड़ रही भारी भीड़


गुवाहाटी। आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन प्रांगण में पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर सेठ सांवरिया सत्संग समिति के तत्वावधान में चल रही नौ दिवसीय श्री रामचरित्र मानस तथा शिव चरित्र कथा के दूसरे दिन सुबह श्री गोपाल सहस्त्रनाम के साथ लड्डू गोपाल का अभिषेक किया गया, जिसमें 108 धर्मानुरागी महिलाओं-पुरुषों ने अपने अपने गोपाल जी के साथ अंश ग्रहण किया। इस दौरान बहनों ने लड्डू गोपालजी का काजू, बादाम, किशमिश, मखाना, मिश्री, तुलसी दल तथा सिक्का आदि से अभिषेक किया। सहस्त्रार्चन के मध्य समधुर भजनों की लड़ी ने माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। जो बहनें सिर्फ दर्शन करने आई थी, उन्होंने भी मानस अभिषेक कर मां और लल्ला के भाव को संजो कर अनुष्ठान में अंश ग्रहण किया। सहस्त्रार्चन के मध्य परम आदरणीय आचार्य श्री गौरव जी व्यास (श्री गोपालजी) ने पधारकर लड्डू गोपाल जी की सेवा कैसे करनी चाहिए, हमारे मन में सेवा के समय कैसे भाव होने चाहिए पर सभी को संज्ञान कराया।अभिषेक में हिस्सा लेने वाले सभी माताओं के लल्लाओं का समिति की ओर से पोशाक, बांसुरी, मोर पंख व नैवेद्य भेंट कर अभिनंदन किया गया। श्री गोपाल सहस्त्रार्चन पर प्रथम बार अभिषेक का आंनद उठाते हुए बहनें आत्म विभोर हो गई। सभी ने मुक्त कंठ से इस आयोजन की सराहना की। दोपहर बाद सभागार में आज श्री रामचरितमानस कथा का आरंभ हुआ। तुलसीदास जी द्वारा मानस रचना करने का विस्तार से वर्णन करते हुए व्यासपीठ से आचार्य जी के श्रीमुख से श्रीराम कथा अमृत गंगा का प्रवाह निरंतर बरसता रहा। 


वही शाम को गंगा आरती की तर्ज पर बनारस से पधारे विद्वान पंडितो द्वारा रोजाना महाआरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसे देखने व दर्शन पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।


मां कामाख्या की पावन धरा पर महाबाहू ब्रह्मपुत्र की साक्षी लिए समृद्ध गुवाहाटी नगरी के मध्य बसी भारतीय गौ वंश की सेवा में रत श्री गोहाटी गौशाला के पावन प्रांगण में माता भगवती - शुक्रेश्वर बाबा और ब्रह्मपुत्र के लिए बनारस से आये पण्डित जी द्वारा गंगा आरती की तर्ज पर आज विशेष आरती की गई। इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बने भक्तगण अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए। इस मौके पर अतिथि के रूप में सेबा के चैयरमैन आरसी जैन व पूर्व डीजीपी जीएम श्रीस्ताव मौजूद रहे।


कथा को दूसरे दिवस पर आज व्यास पीठ का पुजन अर्चना यजमान श्री ओमप्रकाश लोहिया, श्री नारायण सिंह नरूका, श्री रमेश पारीक एवं श्री दीपक महेन्द्र अग्रवाल ने सपत्नीक की। कल सुबह से रूद्राभिषेक का आयोजन होगा।


कथा का आयोजन आगामी 1 अगस्त तक रोजाना दोपहर 2:30 बजे से 6 बजे तक श्री गुवाहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन में किया जा रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें