सेठ सांवरिया सत्संग समिति गुवाहाटी के द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस एवं शिव चरित्र की कथा गुवाहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन में कलश यात्रा के साथ शुभ आरंभ हुई। 24 जुलाई से 1 अगस्त तक चलने वाली इस कथा में कथा वाचक विद्वान पूज्य आचार्य श्री गौरव जी व्यास व्यास पीठ पर विराजमान होकर कथा श्रवण करवाएंगे। शोभा यात्रा की शुरुआत चाबीपुल स्थित राम जानकी मंदिर से कलश पूजन के पश्चात हुई। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र लाट, सचिव शंकर बिड़ला ने विधि पूर्वक कलश पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा चाबीपुल सती जयमति रोड होते हुए गौशाला में समापन हुई। इसके पश्चात पंच यजमानो ने विधि पूर्वक पूजन अर्चना कराई। इसके पश्चात सामूहिक सुंदरकांड का पठन किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय चरण मे श्री रामचरित मानस कथा की शुरुआत की गई।
!->
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें