फ्लेयर ग्रुप ऑफ कंपनी का डीलर मीट आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

फ्लेयर ग्रुप ऑफ कंपनी का डीलर मीट आयोजित

 


गुवाहाटी। फ्लेयर ग्रुप ऑफ़ कंपनीज मुंबई के सौजन्य से हाउजर डीलर मीट का आयोजन गुवाहाटी में किया गया। जिसका शुभारंभ कंपनी के बिजनेस हेड संदीप जैन, उत्तर पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक अभिजीत दत्ता और सुपर स्टॉकिस्ट एवं नोवेल्टी के प्रमुख बहादुर सिंह सुराणा ने दीप प्रज्वलित करके किया।इस अवसर पर उनके साथ विभिन्न शहरों के वितरक शिलांग के परितोष दास, तिनसुकिया के अनंत अग्रवाल, बरपेटा के अनुपम अग्रवाल, सरूपथा के दिनेश भीलवाड़िया भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सुपर स्टॉकिस्ट बहादुर सुराणा ने बताया कि हाउजर कंपनी का उत्तर पूर्व में यह पहला डीलर मीट है। जिसमें तिनसुकिया, जोरहाट, डिब्रूगढ़ ,नवगांव, तेजपुर,सिलापथार, बरपेटा,धुबडी आदि शहरों के प्रतिनिधि वितरकों ने भाग लिया। इस डीलर मीट का उद्देश्य कंपनी के उत्पाद विभिन्न तरह के कलम आदि का ज्यादा से ज्यादा वितरण कर कंपनी के लक्ष्य को प्राप्त करना है। हमारे उत्पाद कलम की कीमत 5 रुुपये से 250 रुपये तक है। कंपनी के इंडिया बिजनेस हेड संदीप जैन ने बताया कि हाउजर कंपनी में सारे पेन के ब्रांड है ।जिसमें बॉल पेन, मेटल पेन एवं स्टेशनरी से संबंधित पेन आदि है। हाऊजर फ्लेयर ग्रुप ऑफ कंपनी का एक ब्रांड है। उत्तर पूर्व में इसके 50 वितरक एवं 100 विक्रेता है। पूर्वोत्तर के सातों राज्यों में हमारा नेटवर्क है। उत्तर पूर्व में 8 सालों से हमारी कंपनी काम कर रही है। डीलर मीट में उपस्थित वितरकों को कंपनी की तरफ से नए नए उत्पादों के बारे में भी बताया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें