पारीक सभा ने शिव पुराण कथा की प्रचार सामग्री का विमोचन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पारीक सभा ने शिव पुराण कथा की प्रचार सामग्री का विमोचन किया

 


गुवाहाटी। श्रावण पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर छत्रीबाड़ी स्थित परशुराम सेवा सदन (ब्राह्मण भवन) में पारीक सभा गुवाहाटी द्वारा आयोजित होने वाली शिव महापुराण कथा के प्रचार पोस्टर का आज रविवार को पमोही स्थित भीमाशंकर पंचधारा ज्योतिर्लिंग के प्रांगण में विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फैमिली कोर्ट की न्यायमूर्ति लक्ष्मी बरवा उपस्थित थी। प्रचार सामग्री विमोचन के अवसर पर भाजपा के केंद्रीय स्तर के नेता धन्वंतरि तिवारी, असम सरकार के हिंदी भाषी उन्नयन परिषद की चेयरमैन जे के पांडे, पारीक सभा के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पारिक, मंत्री दिनेश पारीक, उपाध्यक्ष शिव कुमार पारीक, विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पत्रकार राजकुमार शर्मा, सांस्कृतिक सलाहकार संपत मिश्र उपस्थित थे। इससे पहले भीमाशंकर महादेव की पूजा-अर्चना व आरती की गई। इसके पश्चात मंदिर स्थल मे श्री भीमाशंकर सेवा समिति बेलतला द्वारा आयोजित भीमाशंकर अमृत भंडारा स्थल में प्रचार के लिए बैनर पोस्टर लगाकर प्रचार कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य में समाजसेवी नारायण नारूका, लोक गायक बद्री व्यास, राज कुमार खंडेलवाल, श्यामसुंदर पारीक, प्रदीप पारीक, अमित पारीक, कौशल पारीक, महेंद्र मित्तल, संदीप डोकानिया, गोपाल अग्रवाल, रामधारी मित्तल, संतोष माहेश्वरी व अन्य कई श्रद्धालुओं ने सहयोग दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें