जलसा का फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जलसा का फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जिबिशन शुरू

 


युवतियों एवं महिलाओं की उमड़ी भीड़


गुवाहाटी। महानगर के एटी रोड स्थित होटल विश्वरत्न में जलसा की ओर से शुक्रवार को एकदिवसीय फैशन एवं लाइफ़स्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। एक दिवसीय प्रदर्शनी सह बिक्री में महिलाओं एवं युवतियों की भारी भीड़ देखी गई। तीन युवा महिला उद्यमियों की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी सह बिक्री का उद्घाटन जानी मानी अभिनेत्री प्रियाशा भारद्वाज ने फीता काटकर एवं भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रुप में बॉस नेटवर्क की संस्थापिका पायल जैन भी मौजूद थी। आयोजक शिखा जालान ने बताया कि इस प्रदर्शनी सह बिक्री में देश के विभिन्न शहरों सहित पूर्वोत्तर राज्यों के स्टॉल लगाए गए हैं। इनमे रायपुर, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, सिलीगुड़ी, गुवाहाटी आदि स्थानों से आई अधिकांश महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्राहकों को एक छत तले फैंसी राखी, भारतीय परिधान, वेस्टर्न आउट फिट, देवी-देवताओं की पोशाक, हस्त निर्मित वस्तुएं, कृत्रिम आभूषण, जूते चप्पल, डिजाइनर साड़ियां, बेडशीट सहित घरेलू साज-सज्जा की वस्तुएं उचित दरों पर उपलब्ध थी। आयोजक रजनी जैन ने बताया कि आगामी राखी व अन्य बड़े त्योहार व शादियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में आने वाली युवती व महिलाओं के सरप्राइज गिफ्ट रखा गया। 


आयोजक निशा जैन ने बताया कि जलसा की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी सह बिक्री को ग्राहकों का भारी समर्थन मिला। प्रदर्शनी में लायंस क्लब का गुवाहाटी उमंग, संगिनी विमेंस क्लब, मायुमं कामाख्या शाखा सहित अन्य संस्थाओं से प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें