मारवाड़ी समुदाय पर टिप्पणी के मामले पर पूप्रमायुमं ने की अजमल की निंदा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी समुदाय पर टिप्पणी के मामले पर पूप्रमायुमं ने की अजमल की निंदा


गुवाहाटी, 22 जुलाई। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच ने धुबरी के सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल द्वारा मारवाड़ी समुदाय के ऊपर की गई टिप्पणी के ऊपर निंदा की।प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान व प्रांत के सामाजिक सम्मान व आत्मसुरक्षा समिति के संयोजक विवेक तोड़ी ने बताया कि गतदिनों असम के मुख्यमंत्री द्वारा सागसब्जी के बढ़ते दाम के चलते मिया मुस्लिम को दोषी ठहराया था।उसी क्रम में उनके जवाब को देने के लिए धुबरी के सांसद द्वारा कहा गया था कि असम की सरकार मारवाड़ियों से पैसा लेती हैं और उनका पैसा चुकाने के लिए सरकार द्वारा बस्तुओ के दाम में बढ़ोतरी की जाती हैं,जिसके लिए मिया मुस्लिम नही मूल्यवृद्धि के मारवाड़ी लोग जिम्मेदार हैं।इस विषय को संज्ञान में लेते हुए पूप्रमायुमं के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज जालान ने बदरुद्दीन अजमल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि अजमल जी आप अपनी राजनीति में मारवाड़ी समुदाय के नाम का इस्तेमाल न करें व आपने जो बयान मारवाड़ी समुदाय के ऊपर दिया हैं उसको वापस ले। मारवाड़ी समाज वह समाज है जो अपने खून को पसीने के रूप में बहाकर राज्य की उन्नति के लिए दिन रात कार्य कर रहा है। अजमल जैसे नेता राजनेतिक स्वार्थ के लिए समुदाय में झगड़ा लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं। प्रांतीय संयोजक विवेक तोड़ी ने ऐसे बयानों से समाज बंधुओं को विचलित ना होने की सलाह दी और भरोसा जताया है की जरूरत हुई तो विषय को आगे भी लेकर जाएंगे । ये जानकारी पूप्रमायुमं के जनसंपर्क अधिकारी सेंकी अग्रवाल ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें